फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमू में चढ़ने के लिए जूझते रहे यात्री

Fri, 15 Apr 2016 11:39 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
जूझते रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। शुक्रवार को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर थावे की तरफ जाने वाले यात्रियों की तादाद ज्यादा रही। भीड़ के चलते डेमू ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


थावे मंदिर में दर्शन के लिए टिकुलिया, तिवारीपट्टी, दौनहां, दुबौली, मेहदिया, जंगलीपट्टी, पिपराघाट, पिरोजहां, ब्रह्मपुर, बभनौली सहित कई गांवों के लोग तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर एकत्र थे। सुबह के समय थावे जाने वाली डेमू एकमात्र ट्रेन है, जिससे आसानी से थावे जाकर इसी ट्रेन से वापस आया जा सकता है। इस वजह से शुक्रवार को काफी संख्या में लोग डेमू ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर रुकते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। थावे मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु जयंत गुप्ता, गोविंद सिंह ,देवचंद्र प्रसाद का कहना था कि रेल प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेन बंद कर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


डेमू ट्रेन में डिब्बों की संख्या कम होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया का कहना था कि यह तेज गति वाली ट्रेन है। इसलिए यात्रियों को चढ़ने उतरने में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें