पिपरा बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरा खुर्द गांव में कोटेदार की मनमानी से नाराज गांव के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। गांव वालों ने आरोप लगाया कि कोटेदार घटतौली करता है और कुछ लोगों को राशन भी नहीं देता है। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। गांव वालों ने मामले की जांच कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पटेरा खुर्द गांव के रहने वाले चौथी शर्मा, इसराइल, इद्रीश, मराछी, उमेश, किशोर, नरेन्द्र, मनोज, दिनेश, अनिल आदि ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार की मनमानी चरम पर है। सभी कार्डधारकों से दो किलो से पांच किलो की घटतौली करता है। तौल के लिए बाट भी नहीं है। बाल्टी से राशन तौलकर दिया जाता है। गांव में अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिनका कार्ड है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जाता है। यदि कोई कार्डधारक अपने हक का राशन मांगता है तो उसे राशन देने की बजाय कोटेदार उलझ जाता है। गांव वालों ने सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।