फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलिंग विहीन पुलिया से हादसे की आशंका

Tue, 18 Jun 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के नरायनपुर लक्ष्मीपुर माइनर के नगर पंचायत मथौली के सरदार भगत सिंह नगर में वर्षों पहले बनी पुलिया रेलिंग विहीन है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कई बार सिंचाई विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की और रेलिंग बनवाने की मांग की। लेकिन, किसी ने पुलिया और रेलिंग की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट गई है और उसका स्लैब भी जर्जर हो गया है। रेलिंग न होने के चलते कई वाहन सवार नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र के जेपी यादव कहना है कि विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग इस पुलिया से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। स्थानीय दिवाकर यादव, अजय कन्नौजिया, मन्नू सैनी, संजीत गुप्ता, मैनेजर गुप्ता आदि ने पुलिया व रेलिंग की मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें