फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से नाराज गांव वालों का प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अहिरौली राजा चौराहे पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
कसया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग नाराज हो गए। अहिरौली राजा चौराहे पर लोगों ने प्रदर्शन कर पोस्ट वायरल करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव निवासी सरवन सिद्दकी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के संदीप जायसवाल, अमित मद्धेशिया, शैलेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, राकेश गुप्ता, चंदन मोदनवाल, आशुतोष, अमर, दिनेश जायसवाल गांव के चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। वे सरवन सिद्दीकी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस को शिकायती पत्र देकर लोगों ने कहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। इससे एक पक्ष के लोगों में आक्रोश है। मामला बढ़ता देख पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिली है। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें