फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 25 Jun 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली के हाटा-देवरिया रोड पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने घर मुंडेरा उपाध्याय से हाटा जा रहा था। राहगीरों ने परिजनों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडेरा उपाध्याय के 25 वर्षीय जोगेंद्र प्रजापति के बड़े भाई सोमवार की सुबह मुंबई से हाटा पहुंचे थे। उन्होंने फोन कर जोगेंद्र को बाइक लेकर हाटा बुलाया था। जोगेंद्र बाइक लेकर भाई को लेने निकल पड़ा। देवरिया-हाटा मार्ग पर पटना मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। टहल रहे लोग युवक के पास पहुंचे। युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें