फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कर्मकांड स्थल के लिए ब्रह्म स्थान पर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया ब्रह्म स्थान के लोग कर्मकांड की जमीन के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते। सोशल मीडिय
विज्ञापन
कसया। ब्रह्म स्थान वार्ड में कर्मकांड के लिए स्थायी स्थल की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। वैश्य कांदू महासभा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनका कहना था कि नगर क्षेत्र में कर्मकांड के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है, जिससे अंतिम संस्कार से जुड़े कर्मकांडों के दौरान लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

वैश्य कांदू महासभा के नगर अध्यक्ष पन्नालाल मद्धेशिया और उपाध्यक्ष संजय मद्धेशिया के नेतृत्व में प्रदर्शन की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में उपयुक्त स्थान का चयन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को लेखपाल द्वारा संभावित स्थल का निरीक्षण कर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस दौरान ध्रुव मद्धेशिया, प्रभात मद्धेशिया, हीरालाल मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया, बृजमोहन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें