फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर ट्रांसफार्मर रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 25 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। करीब दस दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के बाद क्षेत्र के राजपुर खास गांव की निषाद बस्ती में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। करीब 100 लोगों अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। इससे नाराज गांव के लोगों ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर को सड़क पर रख कर प्रदर्शन कर क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तार को सही कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले आई तेज आंधी के बाद बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे क्षेत्र के कई गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली कर्मचारियों ने आई खराबी को सही कर अन्य गांव में तो बिजली आपूर्ति बहाल करा दी, लेकिन राजपुर खास गांव के निषाद बस्ती और जोगनी टोला में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोग दस दिन अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त पोल, तार और ट्रांसफार्मर को सही कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान पारसनाथ निषाद, मोहन निषाद, चंद्रिका निषाद, रामशंकर निषाद, सुनील निषाद, सतनदेव यादव, मोतीचंद्र निषाद, मैनेजर यादव, महंथ निषाद, बालिस्टर यादव, अरविंद निषाद, बैजनाथ निषाद, उमाशंकर निषाद, नागा निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें