फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थानाक्षेत्र के रामपुर लौकरिया गांव में विवाहिता के अपहरण को लेकर उपजे विवाद में सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ परिजनों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप मनगढ़ंत है। विवाहिता का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। सोशल मीडिया पर उल्टी-सीधी पोस्ट कर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रहने वाली लड़की की शादी गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी सूरज पुत्र शिब्बन लाल से नवंबर माह में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद मायके का रहने वाला रोज मुहम्मद उर्फ अल्ताफ (भोलू) ससुराल से उसे भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें