कसया तहसील क्षेत्र के मुंडेरा गांव में खेतों के किनारे की जमीनों को लोक निर्माण विभाग की तरफ से अधिग्रहण कर मुआवजा नहीं दिए जाने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
जिला प्रभारी गुलबदन यादव की अगुवाई में आए भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुंडेरा गांव में खेतों के किनारे की भूमि को लोक निर्माण विभाग ने बिना सूचना दिए ही अधिग्रहित कर लिया है। जमीन के बदले किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि सर्किल दर पर जमीनों का मुआवजा नहीं दिया गया तो भाकियू किसानों के इस मामले को लेकर पंचायत लगाएगी।
ज्ञापन देने वालों में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष उदयभान यादव, बद्री कुशवाहा, आवदीन अंसारी, राकेश कुशवाहा, अनिरुद्ध सिंह, विनोद सिंह शामिल थे।