फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच की मांग

Tue, 08 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दो दिसंबर को बिरवट कोन्हवलिया गांव में हुई घटना से नाराज तमकुहीराज के विधायक सोमवार को डीएम से मिले। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यदि उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो वह मामले को विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। विधायक ने डीएम को बताया कि एक दिसंबर को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बिरवट कोन्हवलिया गांव में फर्जी वोटिंग की सामने आयी थी।

 मतदानकर्मी मतपेटियां सील किए बिना ही लेकर जाने लगे थे, जिसका लोगों ने विरोध किया था। पथराव की बात भी सामने आयी है। विधायक का कहना था कि इसके बाद दो दिसंबर को पुलिस ने गांववालों के घरों में तोड़फोड़ की तथा सामान उठाकर कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की पिटाई की थी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे। जाते-जाते पुलिस के जवानों ने एक महिला की झोपड़ी भी जला दी थी। डर के मारे बहुत से लोग घर छोड़ दूसरे स्थानाें पर रह रहे हैं।   ओमप्रकाश सिंह, परमा, बाबूलाल कुशवाहा, माधव साहनी, ओसियर निषाद, रामदास निषाद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें