रामकोला। सोमवार को रामकोला स्थित चीनी मिल गेट के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर मंडल अध्यक्ष ओकार सिंह की अगुआई में गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
इसके बाद कार्यकर्ता मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ करने पहुंचे डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होेंने ज्ञापन लेने से मना कर दिया, कहा कि मुख्यालय आकर दें।
इसके बाद कार्यकर्ता ज्ञापन मिल गेट पर ही चस्पा कर चले गए। इसकी जानकारी जब पूर्व विधायक भाजपा नेता मदन गोविन्द राव को हुई तो उन्होंने बयान जारी कर डीएम के प्रति नाराजगी जताई।
कहा कि इस संबंध में राज्यपाल से लिखित शिकायत की जाएगी। गन्ना जलाकर प्रदर्शन करने वालों में उमेश तिवारी, श्रवण खरवार, नागेश्वर पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।