फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

Sat, 14 Mar 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपते सपा नेता और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कसया। सपा कार्यकर्ताओं में शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि जिले में एलपीजी की समय से आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ती जा रही है। शीघ्र ही जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
विज्ञापन

सपा नेता राजेश प्रताप राव ने कहा कि गैस आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता हो रही है। जिले में उपभोक्ताओं को समय से एलपीजी नहीं मिल पा रही है। गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार गैस नहीं मिल पाती। इससे आम लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि गैस आपूर्ति में आ रही समस्या की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और वितरण व्यवस्था को शीघ्र सुचारु कराया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी बडे स्तर पर आंदोलन करेगी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान प्रसून जायसवाल, राजेंद्र यादव, सिकंदर आलम, उग्रसेन यादव, प्रदीप सिंह सैथवार, लल्लन चौधरी, बिट्टू जायसवाल, अरविंद जायसवाल, पंकज सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, संजय राव, प्रियेश गोंड, अकबर अंसारी, आशिक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें