फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कला संकाय भवन में पढ़ाई रोकने की मांग, प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्रों से बातचीत करती पुलिस।संवाद    
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कला संकाय भवन का छत गिरने व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विरोध जताया। करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन में पहुंचे कसया इंस्पेक्टर ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने प्राचार्य को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

कला संकाय भवन के कक्ष संख्या 43 के सामने छत का कुछ हिस्सा 12 सितंबर को गिर गया था। इसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा घायल हो गई थी। इसको लेकर छात्र, छात्राओं ने जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया था। करीब चार घंटे तक छात्रों का विरोध चला था। इस दुर्घटना के बाद घटना के चौथे दिन सोमवार को कॉलेज खुला। छात्र कृष्णा पांडेय की अगुवाई में करीब 11 बजे छात्र -छात्राएं गेट पर पहुंचे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे कसया इंस्पेक्टर अमित शर्मा पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं से मामले की जानकारी लिया। उन्होंने समस्याएं सुनीं और जर्जर कला संकाय भवन व गिरे छत का अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य से वैकल्पिक व सुरक्षित व्यवस्था करने के लिए जोर दिया। छात्र, छात्राओं का कहना था कि कला संकाय भवन में पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। हालांकि काॅलेज प्रशासन में इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें