डीएफओ कार्यालय के बाहर खड़े पुष्करनगर के लोग। संवाद
साखोपार। डीएफओ से सोमवार को दुदही ब्लाक स्थित पुष्करनगर के लोग मिले। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जमीन के कागजात में राजस्व विभाग की ओर से लिपिकीय त्रुटि होने की बात कही।
उनका कहना था कि हम लोगों की जमीन नदी की कटान में विलीन हो गई। वन विभाग जिस 33 एकड़ जमीन को अपना बता रहा है, उसे उस समय बंजर जमीन बताकर बाढ़ पीड़ितों को बसाया गया था।
कुशीनगर डीएफओ ने ग्रामीणों से अपने जमीन की कागजात को राजस्व विभाग में पता कर अगर त्रुटि है तो संशोधन कराने ने की बात कही। इसके बाद सभी ग्रामीणों का एक रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज कर अधिकारियों ने जाने दिया। महिलाओं सहित लगभग ढाई सौ लोग अपना पक्ष लेकर अर्जुनहा चौराहा स्थित वन विभाग के डीएफओ कार्यलय परिसर पहुंचे। जहां ग्राम प्रधान उमेश कनौजिया की अगुवाई में सन्नूल्हा अंसारी, बजरंगी पटेल, सत्यनारायण शर्मा, राम नगीना यादव, उमेश गौंड आदि लोगों का प्रतिनिधिमंडल वन विभाग के अधिकारियों से बात किया।