फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑनलाइन कंपनियों का खुदरा व्यापार बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पूर्वांचल व्यापार मंडल की तरफ से शुक्रवार को डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। इसमें ऑनलाइन कंपनियों की ओर से खुदरा व्यापार बंद करने समेत पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। संगठन ने चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यालय पर संगठन से जुड़े सभी व्यापारी एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी की अगुवाई में जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया। इसके बाद मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने बिजली सर चार्ज समाप्त करने, जिला पंचायत के नाम पर सीपी टैक्स समाप्त करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान विजय प्रकाश पांडेय, अशोक मिश्रा, दीनबंधु जायसवाल, पप्पू सोनी, मुन्ना सिंह, डॉ. शेषनाथ, लाल बच्चन यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें