फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर-कुशीनगर-पडरौना रेल परियोजना को गति देने की मांग

Fri, 07 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, डीपीआर स्वीकृति से भूमि अधिग्रहण तक लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी कराने का आग्रह
विज्ञापन

पडरौना। बुद्ध तीर्थस्थली को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए कुशीनगर सांसद और तीन विधायकों ने आवाज उठाई है। बहुप्रतीक्षित गोरखपुर-कुशीनगर-पडरौना नई रेल लाइन परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र सौंपा है। उन्होंने परियोजना से जुड़ी लंबित औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की है। पत्र पर जिले के तीन विधायकों ने भी हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी 30 जनवरी वर्ष 2021 को तत्कालीन मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखे चुके हैं।
एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही है। इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई तो जनप्रतिनिधि आगे आए। जनप्रतिनिधियों पत्र में कहा है कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद यह क्षेत्र सीधे रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों, बौद्ध अनुयायियों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुशीनगर आने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए करीब 55 किलोमीटर दूर गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। नई रेल लाइन बनने से जहां बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2016 के रेल बजट में शामिल हुई करीब 64 किलोमीटर लंबी गोरखपुर-कुशीनगर-पडरौना रेल लाइन परियोजना के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिल चुकी है।

अब परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने रेल मंत्री से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम स्वीकृति देने, प्रस्तावित रेल मार्ग के सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कराने, ट्रैक और स्टेशनों के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कराने तथा बजट उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराया जाए, जिससे पूर्वांचल की इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना का सपना साकार हो सके।
विज्ञापन


-

तीन विधायकों ने भी किया समर्थन
रेल मंत्री को भेजे गए पत्र पर कुशीनगर जिले के तीन विधायकों के हस्ताक्षर भी हैं। इनमें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल और हाटा विधायक मोहन वर्मा शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों के संयुक्त समर्थन से परियोजना को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें