फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी

Fri, 07 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव के प्रधान एवं अधिवक्ता जयप्रकाश यादव ने गांव के ही युवक पर मोबाइल फोन पर से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने धमकी का वीडियो बनाकर उनके मोबाइल पर भी भेजा है। इससे उनका परिवार दहशत में है। पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


जयप्रकाश यादव वर्तमान में ठाढ़ीभार गांव के ग्राम प्रधान हैं। इससे पहले उनकी पत्नी विनीता देवी भी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि युवक एक अन्य आपराधिक मामले में आरोपी है। मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही कसया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष संजय बघेल, अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव, वशिष्ठ सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, विंध्याचल मित्तल और नौरंग यादव विशुनपुरा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि आरोपों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें