फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने की मांग

Sun, 14 Apr 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के मुजहना बड़ी नहर से गोरखपुर जिले के रिठिया तक जाने वाली नहर की पटरी पर बनी सड़क मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश होने पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को अवागमन में परेशानी होने के साथ लोगों हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विरेंद्र नारायण पांडेय, प्रभात पांडेय, विनोद चौधरी, जयगोविंद पांडेय, अनिल पांडेय, सूरज विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, कौशल पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, हरिकेश चौधरी, अनिल कुमार, कमलेश पांडेय, चंद्रकेश विश्वकर्मा आदि ने कहा कि वर्ष 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण हुआ था। इसके बाद इसकी कभी मरम्मत नहीं हुई, जिससे यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर बिछाई गई गिट्टियां बिखर जाने से बाइक सवार अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं। हल्की बारिश होने पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इस संबंध में आरईडी के एक्सईएन रवि सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी अब हो रही है। इस सड़क का सर्वे कराकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें