उजारनाथ। स्थानीय बाजार में वर्ष 2002 में स्थापित पीसीएफ केंद्र का संचालन बीते करीब सात वर्ष से बंद पड़ा है। गांव के लोगों ने कृषि मंत्री को पत्र भेजकर इसको चालू कराने की मांग की है।
क्षेत्र के अनिल राय, वीरेंद्र राय, अरविंद राय, विनय श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुशवाहा, बाबूराम सुनील, रामप्रवेश, मोतीलाल आदि की तरफ से कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को भेजे गए मांग पत्र में कहा कि गांव में बने पीसीएफ केंद्र का संचालन होने पर क्षेत्र के 15 से 20 गांव के किसान अपनी फसल और उर्वरक व बीज लेते थे। यह केंद्र बीते करीब सात वर्ष से बंद पड़ा है। इससे लोगों को अब सात से आठ किलोमीटर दूर तमकुहीराज या पटहेरवा जाकर फसल की बिक्री और उर्वरक और बीज की खरीदारी करनी पड़ रही है। इन लोगों ने गांव के पीसएफ केंद्र का संचालन फिर से शुरू कराने की मांग की है। संवाद