फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील

Thu, 23 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ चुनाव में जुटने की अपील की गई।
विज्ञापन


सांसद विजय दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वहीं पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पडरौना विधायक मनीष श्रीवास्तव, हाटा विधायक मोहन वर्मा, नगर पालिका परिषद कसया के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, महेंद्र नाथ उपाध्याय, विजय शंकर तिवारी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेश्याम पांडेय, पशुपतिनाथ जायसवाल, राजेंद्र यादव, रामबृक्ष गिरी, कन्हैया शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, दुर्गेश सिंह, सत्यव्रत पाण्डेय, धीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें