तमकुहीराज। क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग के लोगों ने सोमवार को तमकुहीराज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव के ब्रम्हस्थान और रास्ते पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की।
माधोपुर बुजुर्ग के ग्राम प्रधान सुविंद चौहान की अगुवाई में तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को दिए ज्ञापन में कहा कि राजस्व अभिलेख में ब्रम्हस्थान व रास्ता अंकित है। लापरवाही के कारण खतौनी अभिलेख में बंजर ही अंकित है। चाहरदिवारी के भीतर एक व्यक्ति जबरन अवैध कब्जा कर टीन शेड का दो कमरा बना कर रह रहा है। कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार न्यायालय में दाखिल वाद में फैसला सुनाते हुए तहसीलदार ने आर्थिक दंड के अलावे फरवरी 2024 में बेदखली का आदेश दिया, लेकिन अतिक्रमण खाली नहीं हो सका।
जुलाई 2024 में एसडीएम तमकुहीराज की ओर से भी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक अवैध अतिक्रमण खाली नहीं कराया जा सका है। इस दौरान श्रीकृष्णा पांडेय, संतोष राय, अभिनाश राय आदि मौजूद रहे।