पटहेरवा। क्षेत्र के हाइवे पर स्थित पटहेरिया में वन-वे सड़क पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से आ रही कार टकरा गई। रात्रि के करीब एक बजे हुए इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे एक ट्रक बिहार से हरियाणा जा रहा था अभी वह हाइवे पर स्थित पटहेरिया के चौराहे के पास हाइवे की तरफ से सड़क पर बनाए गए ब्रेकर पर पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रक में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए आवागमन सामान्य कराया। घटना में कार चालक प्रहलाद निवासी मालावास थाना-नांगल राजावतान, जिला- दौसा राजस्थान, सुनील कुमार निवासी गुगरा- थाना दादिया, जिला- सीकर राजस्थान को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया। जबकि दो अन्य सवार को हल्की चोटें आईं थीं। एसओ प्रविंद्र राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल करा दिया गया।