फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदर्शन कर एप्रोच दुरुस्त कराने की मांग

Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के पुरैना घाट के घाघी नदी पर ग्रामीणों को आवागमन सुविधा के लिए पुल की निर्माण कराया गया था। पुल निर्माण के बाद एप्रोच भी बना, लेकिन मानक विहीन कार्य होने के कारण एप्रोच धंस गया है। इससे आवागमन बाधित है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ तहसील मुख्यालय जाने के लिए 15 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल के अप्रोच निर्माण कराए जाने को लेकर शुक्रवार को एडवोकेट रामप्रताप राव, महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और लोक निर्माण विभाग चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पुल का एप्रोच धंसने से राहगीरों को हादसे का भय सता रहा है। पुल के दोनों तरफ का एप्रोच धंस गया है। किसानों को अपने खेतों में आने-जाने में खेतों से गन्ने, केले समेत अन्य फसलों को की फसल को ले जाने के लिए 15 किमी का अधिक चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह पुल फाजिलनगर विधानसभा और कसया विधानसभा के 50 से अधिक गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें