पडरौना। शासन ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत व प्राेत्साहन देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना के दूसरे चरण की सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। अब दूसरे चरण की छूट का लाभ 22 जनवरी तक मिलेगा। विद्युत उपकेंद्र पडरौना के अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि ओटीएस के तहत पहला चरण 15 से 31 दिसंबर, दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी तक व तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक निर्धारित किया गया था। इसमें पहले चरण में 50 से 100 प्रतिशत, दूसरे चरण में 40 से 80 प्रतिशत व तीसरे चरण में 30 से 70 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट दी जा रही थी। पहला और दूसरा चरण समाप्त हो चुका है। 16 जनवरी से तीसरा चरण शुरू होना था, लेकिन शासन ने उपभोक्ताओं को राहत व प्राेत्साहन देने के लिए दूसरे चरण की सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। अब दूसरे चरण की छूट का लाभ 22 जनवरी तक मिलेगा।