दुदही कस्बे में हो रहे चोरी को करवाई कर पर्दाफास करने की मांग को लेकर एसओ नरेंद्र प्रताप राय को ज्?
- फोटो : KUSHINAGAR
चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग
व्यापारियों ने विशुनपुरा के एसओ को ज्ञापन सौंपा
दुदही(कुशीनगर)। कस्बे के व्यापारियों ने सोमवार को विशुनपुरा के एसओ को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कस्बे में हुईं चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की।
दुदही व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल की अगुवाई में थाने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले दुदही बाजार के जितेंद्र मद्धेशिया और प्रभु जायसवाल की दुकान में चोरी हुई। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कस्बे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों के अलावा अन्य लोग भयभीत हैं। लोगों में नाराजगी है।
इस दौरान राजेश गुप्ता, हरकेश गुप्ता, व्यास गुप्ता, कुलदीप मद्धेशिया, विजय कुमार, विंध्याचल मित्तल, राजू रौनियार आदि मौजूद रहे।