फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आयोग गठन की मांग

विज्ञापन
लक्ष्मीगंज की बंद चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किसान आयोग का गठन हो
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीगंज। पेंशन, फसलों की पैदावार समेत अन्य वस्तुओं की बिक्री समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान आयोग का गठन होना चाहिए।
ये बातें भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को लक्ष्मीगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को चलाने की मांग लेकर चल रहे धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार से किसान आयोग के गठन, किसानों को पेंशन, गाय का गोबर बेचने के लिए मंडी उपलब्ध कराने आदि की मांग करते हुए कहा कि किसानों को पैदावार बेचने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए सरकार को किसान आयोग का गठन करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कप्तानगंज एसडीएम एआर फरुकी को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, कपिल देव राय, ऋषि मिश्रा, रामनारायण, बबलू खान, कृष्ण गोपाल चौधरी, उमेश वर्मा, आशू चौधरी, सुजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें