फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Mon, 18 May 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कस्बे में रविवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के निर्देश पर दवा विक्रेता समिति की बैठक हुई। ऑनलाइन ई-फार्मेसियों के संचालन और बड़े कॉरपोरेट्स की तरफ से अपनाई जा रही प्रिडेटरी प्राइसिंग के विरोध में 20 मई को दवा की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पिन्टू बाबू ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण छोटे और मध्यम केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817 (ई) व 26 मार्च 2020 की अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) को वापस लेने के साथ बड़े कॉरपोरेट्स की ओर से छूट देकर बाजार को अस्थिर करने वाली नीतियों पर रोक लगाई जानी चाहिए। महामंत्री राकेश नाथानी ने कहा कि ई-फार्मेसी की अनियंत्रित वृद्धि से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इस नीति से बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री बढ़ रही है। एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग से एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ रहा है और नशीली दवाओं की उपलब्धता भी आसान हो गई है। उन्होंने जिले के सभी दवा विक्रेताओं से 20 मई को अपनी दुकान बंद रखने की अपील की। इस दौरान अनूप वर्मा, गौरव कुमार, नंदप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार, रामेश्वर गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, आयुष कुमार, आशीष, शशांक, अरशद, खुरशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें