फाजिलनगर। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामाजिक संगठन की तरफ से रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। दस हिंदू जोड़ों के विवाह जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ के आचार्यों की मौजूदगी में हुआ। वहीं, एक मुस्लिम जोड़े का काजी ने निकाह कराया।
सामूहिक विवाह समारोह में रविवार की सुबह से ही जूनियर हाई स्कूल परिसर में वर व वधू पक्षों के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। उनके पहुंचने पर आयोजन समिति की तरफ से स्वागत किया गया। जिसके बाद वर व वधू विवाह मंडप में पहुंचे,जहां हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया तो वहीं एक मुस्लिम जोड़े का उसके रीति-रिवाज व परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। इस दौरान कलाकारों ने वैवाहिक व मांगलिक गीत प्रस्तुत किए।
इस दौरान विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही, पूर्व विधायक शशि शर्मा, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, मनोज श्रीवास्तव, दिव्यांशु जीत शाही, संतोष दत्त राय, कमलेश वर्मा,धीरज वर्मा, रमेश आदि ने सभी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता व संरक्षक डॉ. कमलेश शाही ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर संतोष कुशवाहा, राजकिशोर राव, संतोष बरनवाल राधेश्याम मद्धेशिया, प्रमोद मद्धेशिया, धीरज वर्म आदि मौजूद रहे।