फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पार्टी अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग

Wed, 19 Aug 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करान की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना चौहान ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि बीते पांच अगस्त को बिहार के रोहतास जिले के जोगिया गांव निवासी चंद्रेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान मृतक के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे।वहां से लौटने के बाद से ही पार्टी अध्यक्ष को अनजान नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इन धमकियों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को वाई सुरक्षा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें