रहसू बाजा। क्षेत्र के लोगों ने एनएचएआई 28 जोकवा बाजार मधुरिया पुलिस चौकी के पास फुट ओवरब्रिज की मांग की है। लोगों का कहना है कि फाजिलनगर, तमकुहीराज व बिहार जाने के लिए बस पकड़ने के लिए जान जोखिम में डालकर बैरिकेडिंग फांदकर दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन में जाना पड़ता है। वाहनों के आवागमन के चलते हर समय सड़क व्यस्त रहती है। बच्चों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गाें को सड़क पार करना मुश्किल रहता है।
जौराबाजार,धौरहरा, नदवाबिशुनपुर, रहसू बाजार जाने वाले यात्रियों को उत्तरी लेन से दक्षिणी में जाना पड़ता है। यहां हर 30 सेकंड में गाड़ियों का काफिला गुजरता है। एनएचएआई ने पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग कट बनाया है लेकिन वापस आने के लिए बैरिकेडिंग फांदने के सिवाय दूसरा कोई उपाय नहीं है। अगर सड़क पार करने में थोड़ी सी असावधानी हुई तो जान पर बन सकती है।
0
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने से निजात मिल सकेगी। -विशाल जायसवाल, जोकवा बुजुर्ग
0
अगर मधुरिया पुलिस चौकी के पास फुट ओवरब्रिज बन जाता, तो यात्रियों को आने-जाने के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। वे सुरक्षित सड़क पार कर लेते। -राकेश द्ववेदी, अमवा श्रीदुबे