फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का सीडीओ ने लिया जायजा

Wed, 05 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। मोतीचक ब्लॉक के पकड़ी में मंगलवार को सीडीओ ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जहां कमियां दिखाई दीं, उसे दूर करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पकड़ी गांव पहुंची,जहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इसके बाद तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया और पोखरे के दोनों तरफ इंटरलाकिंग व ओपेन जिम में लगे अभ्यास करने के लिए उपकरणों की क्रियाशीलता की स्थिति जानी। उन्होंने वहां संत भवन की रंगाई-पुताई करवाने के लिए वीडीओ को निर्देश दिया। ग्रामीणों ने घरों से निकले नालियों के गंदे पानी को पोखरे की जगह नहर में प्रवाहित किए जाने के लिए बंदोबस्त करने की मांग किया। इस मौके पर डीसी मनरेगा राकेश कुमार, एपीओ अमित कुमार भार्गव, जेई राजेश कुमार सिंह, सचिव आकाश कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान शर्मिला सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, अजय प्रकाश सिंह, संतोष पटेल, घनश्याम सिंह, रवि प्रताप, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें