नेबुआ नौरंगिया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग की।
सीएम से मिलने के बाद हिंदू वाहिनी के जिला प्रभारी राम आधार राजभर ने कहा कि वे गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें मांग पत्र सौंपकर नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य अधूरे रहने से आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।