तमकुहीराज। कस्बा संचालित मदरसा के प्रबंध तंत्र के एक गुट ने पुलिस को शिकायती पत्र दी है। उन्होंने मदरसे के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व प्रधान नियामतुल्लाह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मदरसा के प्रबंधक ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से प्रबंध कमेटी की बैठक व निर्णय अपने निजी लाभ के लिए किया है। वे मदरसा के प्रबंधक का कूटरचित हस्ताक्षर भी कराए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही हैं। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।