फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनाओं का शीघ्र खुलासा और सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Thu, 18 May 2017 11:46 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और उन्हें आईजी को संबोधित ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कुशीनगर व गोरखपुर समेत मंडल के अन्य जिलों में व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष लालबाबू गुप्ता की अगुवाई एसपी से मिले व्यापारी नेताओं का कहना था कि कुशीनगर जिले में मार्च से अब तक लूट व हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जोकवा बाजार के बिट्टू हत्याकांड का खुलासा तो हो गया लेकिन कई अन्य मामलों में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गोरखपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में व्यापारियों के साथ आए दिन जघन्य घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रहा है, जबकि व्यापारी प्रशासन के हर कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हैं। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी भयभीत हैं।

इन लोगों ने पुराने मामलों का शीघ्र पर्दाफाश कराने एवं व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने की मांग की। व्यापारी नेताओं के अनुसार एसपी ने उनके मांग पत्र को वरिष्ठ अफसर तक भेजने एवं अपने स्तर से जिले में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गोपाल गुप्ता, सतीश कुमार, संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. एसपी शर्मा आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें