फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रही बोलेरो पलटी एक की मौत, सात घायल

Thu, 18 May 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एक की मौत, सात घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कसया-रामकोला मार्ग पर कसया थाना क्षेत्र के गांव बेलवा दुर्गा राय के टोला सेमरी के नजदीक बारात लेकर वापस लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी कसया से इन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के टोला धन्नीपट्टी से मंगलवार की शाम को बारात महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गई थी। बुधवार की सुबह वापस लौटते वक्त बारातियों से भरी बोलरो कसया-रामकोला मार्ग पर बेलवा दुर्गा राय के टोला सेमरी के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वाहन पलटने से उसमें सवार धन्नीपट्टी निवासी 50 वर्षीय जनार्दन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इसी गांव निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र, 21 वर्षीय मन्नू, 40 वर्षीय सुभाष, 35 वर्षीय रामनरायन, 32 वर्षीय सुनील तथा बिहार के सीवान जिले के गांव गोठी निवासी 30 वर्षीय राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ सौदागर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें