किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता की अगुवाई में दर्जनों किसानों ने डीसीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। गन्ना किसानों का कहना था कि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के विभाग संयोजक चंद्रभान कुशवाहा की अगुवाई में किसान डीसीओ कार्यालय पर पहुंचे। यहां डीसीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि पडरौना केन यूनियन क्षेत्र के हजारों किसानों का गन्ना अस्वीकृत बताकर सर्वे नहीं किया जा रहा है। जबकि जनवरी व फरवरी में गन्ना लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिचौलियों का गन्ना मिल लेने से इंकार नहीं कर रही है। गन्ना किसानों को सप्लाई पर्ची भी समय से नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दिया कि एक सप्ताह के भीतर गन्ने से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जितेंद्र कुमार कुशवाह, रामकिशुन, दिलचन, लालवचन, जानकी, जवाहिर, नसरूल्लाह, सतीश कुमार, लियाकत, असगर, अमित कुशवाहा, देवशरण, दिनेश, अजय, तेजप्रकाश आदि मौजूद रहे।