जौरा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसूबाजार से त्रिमुहानी घाट तक जाने वाली सड़क में आधी सड़क तीन किलोमीटर का निर्माण 2021 में ही हो गया बाकी आधी सड़क टेंडर होने के बाद भी नहीं बन पाई। उसी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
सड़क की मरम्मत के लिए नन्दलाल विद्रोही के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने सड़क बनवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रविंद्र कुशवाह, शिव कुमार निषाद आदि उपस्थित रहे।