फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैमाइश कर पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग

Tue, 14 Apr 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया तहसील क्षेत्र के रहसू जनोबी पट्टी गांव के पट्टाधारकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। पट्टे की कृषि योग्य भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

अगुवाई कर रहे पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कसया तहसील क्षेत्र के रहसू जनोबी पट्टी, सरैया महंथ पट्टी, कन्नौरा, मधूरिया और धुनवलिया गांव के भूमिहीनों को वर्ष 1994 में पट्टे पर कृषि योग्य भूमि मिली थी। इस भूमि पर अब तक किसी भी आवंटी को कब्जा नहीं मिल सका है। उस जमीन पर गांव के ही दबंग खेती कर रहे हैं। इसकी शिकायत के बाद भी कसया के तहसील स्तरीय अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पट्टाधारक कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल में ही नौ मार्च से सात अप्रैल तक गांव के पंचायत भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुने और उन्हें शीघ्र कार्रवाई कर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अविनाश गोंड, प्रियेश गोंड, फुलेना शर्मा, संपति प्रसाद, रामप्रीता, रमेश, चंद्रिका मुसहर, शिवसागर, स्वामीनाथ, सुमंत, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें