फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भैसहा में पीपा पुल लगाने की मांग

Sun, 23 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। भैसहा घाट पर पीपा पुल नहीं लगने से करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। लोगों को निजी नाव से जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ रहा है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय को शिकायती पत्र देकर पीपा का पुल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग संदीप श्रीवास्तव के साथ शनिवार को विधायक विवेकानंद पांडेय के पास पहुंचे। लोगों का कहना है कि खडडा विकास खंड के गंडक नदी के भैसहा घाट पर प्रत्येक वर्ष पीपा पुल लगाने में देरी की जाती है। इससे नदी के उस पार बसे मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सोहगीबरवा, मटियरवा, पिपरासी, मूजा टोला आदि गांव तथा दाहीने तरफ बसे भैसहां, कोटवा टोला, भेड़ीहारी, हनुमानगंज, मदनपुर सुकरौली, पकड़ी बृजलाल आदि गांव के लगभग एक लाख लोगों को नदी पार करने परेशानी होती है।
विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भैसहा घाट पर लगने वाले पीपा पुल को शीघ्र लगवाया जाएगा, ताकि लोगों को सहूलियत हो सके। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें