फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने समेत नौ सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री सचिन चौरसिया ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर रोज हो रही बढ़ोत्तरी को रोकने के लिए उसे जीएसटी में शामिल करना चाहिए। यदि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में कमी आएगी तो देश में महंगाई पर खुद नियंत्रण हो जाएगा। इसके बाद संगठन से जुड़े व्यापारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इसमें व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्यारों को फांसी की सजा देने, ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस को जीएसटी में शामिल करने, सैंपलिंग के नाम पर शोषण बंद करने समेत आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री आशीष खेतान, अक्षय स्वर्णकार, अनुराग खैतान, विनम्र कसौधन, अभय अग्रवाल, अजय गुप्ता, बिट्टू सोनी, दिनेश सिंह, राजन रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें