फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शोहरतगढ़ में हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, रेल मंत्री से मिला आश्वासन

Sat, 25 Apr 2026 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गोरखपुर से आनंदनगर होते हुए आनंद विहार (दिल्ली) तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव शोहरतगढ़ में कराने के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर शोहरतगढ़ में हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर और बढ़नी में इस ट्रेन का ठहराव है जबकि शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ उच्च शिक्षा का केंद्र भी है और नेपाल सीमा के निकट स्थित है। ठहराव न होने से क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और शिक्षकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और उनके प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों और शिक्षकों ने हाल ही में सांसद जगदंबिका पाल को ज्ञापन सौंपकर शोहरतगढ़ में ट्रेन के ठहराव और कुछ ट्रेनों के समय-सारिणी में बदलाव की मांग की थी। इसके बाद रेल मंत्री से मिले सांसद ने बताया कि शोहरतगढ़ के अधिकतर छात्र दिल्ली में अध्ययनरत हैं और उनके लिए हमसफर एक्सप्रेस ही प्रमुख साधन है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों से शिक्षक और व्यापारी लगातार इस मांग को उठा रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि शोहरतगढ़ में ठहराव होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें