फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंत्येष्टि स्थल पर भवन बनवाने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोइलसवा बुजुर्ग गांव के लोगों ने की मांग
विज्ञापन

बनकटा बाजार। क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग के महुआ टोला के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने अंत्येष्टि स्थल पर भवन बनवाने की मांग की। लोगों ने कहा कि इस अंत्येष्टि स्थल पर करीब आठ किलोमीटर दूर के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं।
करीब 10 वर्ष पहले ग्राम पंचायत की तरफ से अंत्येष्टि स्थल बना था। वह अब जर्जर हो गया है। इसके चलते लोगों को खुले आसमान में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ऐसे में बारिश होने पर लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने शीघ्र अंत्येष्टि स्थल पर भवन बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव 22 टोले में है, जिसकी आबादी करीब 20 हजार है। यहां पर चौहान टोला, महुआ टोला, बंधन टोला, रघुनंदनपुर, भठही बुजुर्ग, बिंदटोलिया मंगल टोला, बरवा टोला के लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि खनुआ नाले के बिनटोलिया के किनारे ग्राम पंचायत की जमीन उपलब्ध है। इस दौरान उमाशंकर चौहान, रुदल यादव, राम सिंह चौहान शंभू प्रसाद, कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें