फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केले की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। भारतीय किसान संघ और किसान एकता मंच की रविवार को बेलवनिया चौराहा स्थित शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें 30 मई की रात आए चक्रवाती तूफान से नष्ट हुई केले की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इसके बाद खड्डा विधायक और तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने कहा कि बीते 30 मई की रात आई चक्रवाती तुफान से क्षेत्र के कई किसानों की केले की फसल गिरकर नष्ट हो गई। कई किसानों ने बैंक या साहूकारों से कर्ज लेकर गन्ना उगाया था। अब उनके फलस नष्ट होने से उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट हो गया। किसान एकता मंच के अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने कहा कि चेताया कि यदि शीघ्र किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक के दौरान पहुंचे खड्डा विधायक विवेकानंद यादव और खड्डा तहसीलदार महेश कुमार को किसानों ने मांग पत्र सौंपकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस मामले में डीएम से बात कर जल्द ही किसानों को सहायता दिलाने जाएगा। यदि जरुरत पड़ी, तो इस मामले को विधान सभा में उठाया जाएगा।
इस दौरान राजेंद्र मणि तिवारी, प्रहलाद मौर्या, जयप्रकाश जासयवाल, रामनाथ गुप्ता, विवेक गुप्ता, चंद्रेश्वर गुप्ता, सुजित चौरसिया, उमेश गुप्ता, रमेश कुशवाहा, मुन्ना यादव, लियाशत अली, धर्मेंद्र जायसवाल, सुदामा चौहान, अमृरीश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें