फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम से की कार्रवाई की मांग

Wed, 09 Oct 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही ब्लॉक के बैकुंठपुर के ग्राम सभा सदस्यों ने मंगलवार को डीएम को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का गबन करने और मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज को दिए गए मांग पत्र में सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले कूड़ेदान का ग्राम प्रधान व्यक्तिगत कार्य में उपयोग करते हैं। गांव में दशरथ प्रसाद के घर से बिरजा गुप्ता के घर तक नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट लगाई गई है। नाली पर रखे स्लैब के निर्माण में भी धांधली की गई है। गांव में कराए गए आरसीसी इंटरलॉकिंग और अन्य निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी धन का - गबन किया गया है। लोगों ने जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान नंदलाल पटेल, रीमा देवी, जोनिया देवी, इद्रीश, आरती देवी, सफीक, रमेश, मनीषा देवी, रंजू देवी, संतोष, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें