फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी ने शहर में भ्रमण कर पंडालों का लिया जायजा, कारीगरों से भी की मुलाकात

Wed, 09 Oct 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार की दोपहर पडरौना शहर का भ्रमण किया। उनके साथ सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय भी रहे। इस दौरान एसपी ने पंडालों का जायजा लिया। आयोजकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिसकर्मियों के नंबर को भी उपलब्ध कराया। उन्होंने मूर्ति बनाने वाले कारीगरों से भी मुलाकात की। उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया। कारीगरों ने किसी भी तरह की कोई समस्या न होने की बात कही।
विज्ञापन

एसपी शहर के सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, बावली चौक आदि जगहों पर बने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद रहे आयोजकों से उन्होंने बातचीत की। आयोजकों की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात बताई गई। जिस पर उन्होंने कहा कि वे बेफिक्र रहे। कुशीनगर पुलिस उनकी सेवा में हर समय मौजूद है। उन्होंने पुलिसकर्मियों का नंबर भी आयोजकों को उपलब्ध कराया। कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो तो वे सीधे इन नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें