फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 20 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है। बंगाली पट्टी के युवक पर सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम एवं अन्य देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में संगठन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष ज्वाला पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मांगू कुशवाहा, ब्लॉक महामंत्री जयप्रकाश कुशवाहा, ब्लॉक मंत्री विवेक कुशवाहा, ब्लॉक गौरक्षक संतोष यादव, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष राजन सिंह, नगर उपाध्यक्ष नंदू जायसवाल, अर्पित राय, राजेश, रामू, अंकुश पटेल आदि ने कहा कि बंगाली पट्टी निवासी एक युवक सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भगवान श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें