फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फॉल्ट से रातभर बिजली गुल, परेशान रहे लोग

Mon, 20 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। गोपालगढ़ उपकेंद्र से जुड़े प्रेमवलिया फीडर में 11 हजार वोल्ट लाइन में शनिवार की रात फाल्ट से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस और गर्मी के बीच पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे प्रेमवलिया फीडर में फॉल्ट होने से बरवां, अभिनायकपुर, प्रेमवालिया, मल्लूडीह, अंधया, हतवा आदि गांवों सहित ट्यूबवेल व कोल्ड स्टोरेज की आपूर्ति बंद हो गई। विभागीय कर्मियों ने बताया कि जलकर तार गिरने के कारण आपूर्ति हुई है। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
ओंकार राय, मुन्ना शर्मा, टुनटुन, उमेश सिंह, रमाकांत पटेल, अजय श्रीवास्तव, सर्वेश, हरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले 10 दिनों से रात को बिजली की आपूर्ति बाधित चली आ रही है। इन लोगों ने जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें