फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग

Fri, 21 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
स्टाफ नर्स पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध के नेतृत्व में एसओ धीरेन्द्र - फोटो : हड़ताल पर कानूनगो-पटवारी, काम के लिए ढूढ़ने पहुंचे लोग
विज्ञापन
कप्तानगंज। सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध ने पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और स्टाफ नर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही और धनउगाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के दिउलिया मनिया छपरा के भटवलिया टोला निवासी गामा राजभर की 27 वर्षीय पत्नी अंजू देवी की बुधवार दोपहर सीएचसी कप्तानगंज में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में करीब चार घंटे तक हंगामा किया था। इस दौरान स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी।
बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध के नेतृत्व में परिजन और समर्थक कप्तानगंज थाने पहुंचे। उन्होंने एसओ धीरेंद्र कुमार राय से स्टाफ नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पूर्व विधायक ने बताया कि एसओ की ओर से आश्वासन दिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि स्टाफ नर्स पर लगाए गए आरोपों के संबंध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी जानकारी दी गई है। उनके अनुसार, कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देने और जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर, मिथिलेश गिरी, धीरज सिंह पटेल, प्रदीप राव, चंदन राजभर, राकेश राजभर, जय बृजेंद्र राजभर, गामा राजभर, अशोक कुशवाहा, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें