मंसाछापर। सीएचसी विशुनपुरा सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरुष महिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें दस अप्रैल को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में उच्च न्यायालय में विचाराधीन 2800 ग्रेड पे के स्थायी समाधान को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक को मीरा पासवान, ध्रुव शर्मा आदि ने संबोधित कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों एवं महिला कर्मचारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान रंभा, अश्वनी पाल, सुमित श्रीवास्तव, आशुतोष दुबे, सुनीता कुशवाहा, प्रियंका आदि मौजूद रहीं। संवाद