फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाइनल मुकाबला जीत कर दिल्ली की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ दिल्ली की टीम।
विज्ञापन
पडरौना। आजाद क्लब बतरौली बाजार की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियन बनी। अंत में आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फैयाज खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच शुरू कराया। फाइनल मैच से पहले 3-3 सेट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच आजमगढ़ व बेगूसराय के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ की टीम 15-10 और 15-9 से जीत कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश की, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली व लखनऊ के बीच हुआ, जिसमे दिल्ली की टीम 15-7 और 15-11 से सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद दिल्ली व आजमगढ़ के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमे दिल्ली की टीम 15-13 व 16-14 से दो सेट मैच जीतकर फाइनल मुकाबले की विजेता और आजमगढ़ की टीम उपविजेता घोषित हुई।
मैन ऑफ द सीरीज आजमगढ़ के आकाश और मैन ऑफ द मैच दिल्ली के अमन और बेस्ट अटैकर आजमगढ़ के अमित चुने गए। मुख्य निर्णायक मकसूद आलम तथा सह निर्णायक विकास कुमार रहे। स्कोरर शकील अहमद और लाइनमैन वलिजान व कुद्दूस रहे। प्रतयोगिता का संचालन जयप्रकाश रज्जक व क्यामुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान ईश्वर शरण यादव, डॉ. सिराजुलहक अंसारी, भूपेंद्र सिंह, घनश्याम गौंड़, अली अहमद, अमानुर्रहमान अंसारी, लालजी शर्मा, सफीउल्लाह मजनू, विजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें